फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सड़कों के किनारे डंप मलबा साफ नहीं करने पर डीएम नाराज

Thu, 24 Oct 2024 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने सड़काें के किनारों से मलबे का ढेर नहीं हटाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने बीआरओ, एनएच, लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जल्द सभी सड़कों का निरीक्षण कर बेवजह सड़क पर लगे मिट्टी के ढेरों को तत्काल हटाने को कहा।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम दीक्षित ने कहा कि सड़कों के दोनों और झाड़ियां कटी होनी चाहिए। नालियां साफ होनी चाहिए यदि किसी भी विभाग/ डिवीजन के अंतर्गत साफ सफाई व नाली का कार्य अधूरा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जएगी। उन्होंने पुलिस व परिवहन विभाग को निरंतर चेकिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले के अधिकतर क्षेत्रों में लोग सड़कों पर बिना हेलमेट के बाइक, स्कूटी चलाते देखे जाते हैं। उनका ऑनलाइन चालान किया जाए। बैठक में एडीएम केके मिश्रा, सीएमओ डाॅ. श्याम विजय, सीओ ओशिन जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें