फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दीपावली के त्योहार की तैयारी में जुटा अग्निशमन विभाग

Thu, 24 Oct 2024 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। दीपावली के त्योहार को लेकर व्यापारी और अग्निशमन विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। व्यापारियों ने आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस बनाने के लिए विभाग में आवेदन करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक लाइसेंस जारी नहीं होने के कारण व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है। उन्होंने लाइसेंस जल्द जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर पटाखों की खूब खरीदारी की जाती है। पटाखे जलाने के दौरान आगजनी का भी खतरा बना रहता है, जिससे अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने त्योहार को लेकर जारी गाइड लाइन में स्पष्ट कहा है कि भीड़भाड़ वाले बाजार में आतिशबाजी की दुकान लगाने के लिए संस्तुति न दें।
अग्निशमन वाहन के आवागमन के लिए पर्याप्त मार्ग व्यवस्था होनी जरूरी है। लाइसेंस अवधि में ही आतिशबाजी क्रय-विक्रय की जा सकेगी। फायर स्टेशन ऑफिसर वीरबल सिंह ने बताया कि गाइड लाइन के अनुरूप ही लाइसेंस निर्गत करने की संस्तुति दी जा रही है। दिवाली के त्योहार पर नई टिहरी स्टेशन में मौजूद तीन वाटर टेंडर में से एक नई टिहरी, एक बौराड़ी और एक वाटर टेंडर चंबा में तैनात किया जाएगा, जबकि एक घनसाली और एक वाटर टेंडर लंबगांव में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारी तो शुरू कर दी है, लेकिन आतिशबाजी के व्यापारी लाइसेंस जारी नहीं होने के कारण मायूस हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के लिए अब एक सप्ताह का समय रह गया है, लेकिन अभी तक लाइसेंस नहीं बन पाए हैं। व्यापारियों ने लाइसेंस जल्द देने की मांग की है।



अग्रिशमन विभाग को आतिशबाजी के लाइसेंस के सभी आवेदनों की एनओसी जारी कर भेजने चाहिए। अभी तक 20-25 आवेदन आए चुके हैं। एनओसी मिलते ही लाइसेंस निर्गत कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- संदीप कुमार, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें