फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मकार बोर्ड के निदेशक कठैत समर्थकों सहित उजपा में हुए शामिल

विज्ञापन
नई टिहरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह कठैत को समर्थकों सहित को उजपा में शामिल करते पूर्व ? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के निदेशक व भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह कठैत ने भाजपा से नाता तोड़कर समर्थकों सहित उत्तराखंड जन एकता पार्टी का दामन थाम लिया है। कठैत ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों के कारण उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी। भाजपा शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवाओं को रोजगार देने के लिए भाजपा के पास कोई भी एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन

नई टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के निदेशक विक्रम कठैत, दिवाकर प्रसाद भट्ट, जयेंद्र सिंह रवत और राकेश नेगी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। धनै ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से जनता त्रस्त है। क्षेत्रीय पार्टी ही उत्तराखंड की जनता के हितों की रक्षा कर सकती हैं। विकास की सोच रखने वाले क्षमतावान और नेतृत्व करने वाले लोगों के पार्टी में शामिल होने से उजपा को मजबूती मिल रही है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष प्रताप गुसाईं, जयवीर पंवार, कैरानंद भट्ट, सूर्यमणि भट्ट, किशोरी लाल चमोली, खेम सिंह रावत, सुशील बिष्ट, बलबीर नेगी, दलेअ घर्ती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें