फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सफर करना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लाक में पीपलडाली-चाह पांच किमी मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल है। वर्ष 2015-16 के दौरान बनी सड़क पर सफर करना मुश्किल बना हुआ है। रोड का एलाइनमेंट भी ठीक नहीं होने से लोगों को एआरटीओ की एनओसी के बगैर ही जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि पांच-छह साल से पीपलडाली-चाह पांच किमी सड़क का डामरीकरण नहीं कर पाया है, जिससे लोगों को हिचकोले खाकर आवागमन करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोनिवि छह साल से सड़क का एलाइनमेंट भी ठीक नहीं कर पाया। ग्राम पंचायत चाह गडोलिया की क्षेत्र पंचायत सदस्य गुलाबी देवी रावत ने बताया कि सड़क कटिंग पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों ने उंडोली में सूरजनाथ और देवी मंदिर के पास सड़क के एलाइनमेंट पर सवाल उठाए थे, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे छोटे-बड़े लोडेड वाहन सड़क पर पलट जाते हैं। एलाइनमेंट ठीक नहीं होने के कारण ही लोनिवि एआरटीओ से एनओसी नहीं दिला पा रहा है, जिससे लोगों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। उन्होंने मानकों के अनुरूप सड़क बनाकर डामरीकरण कराने की मांग की है।
सड़क का डामरीकरण जल्द शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी सड़क का एलानइमेंट ठीक किया जाना है। उसके बाद ही एआरटीओ से निरीक्षण कराया जाएगा।
- केएस नेगी, ईई, प्रांतीय खंड लोनिवि बौराड़ी।
सड़क बनने के बाद लोनिवि के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाता है। सड़क मानकों के अनुरूप सही पाए जाने पर ही एनओसी दी जाती है। बगैर एनओसी के वाहनों का संचालन किया जाता है, तो नुकसान के लिए वाहन चालक ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनके ओझा, एआरटीओ, टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें