फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जल संस्थान के खिलाफ थिराणी और पोखरी के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
नई टिहरी में जल संस्थान के ईई से वार्ता करते थिराणी और पोखरी के ग्रामीण। संवाद।
विज्ञापन
डीपीआर के अनुसार पेयजल लाइन का काम नहीं करने का लगाया आरोपजल्द समस्या हल नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम ने ईई को दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंजखेत के राजस्व ग्राम थिराणी और पोखरी के ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पेयजल लाइन का डीपीआर के अनुसार कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने जल्द समस्या का निराकरण नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व ग्राम पंचायत मंजखेत के प्रधान रविंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि थिराणी गांव में डीपीआर के अनुसार पेयजल लाइन का निर्माण नहीं किया जा रहा है। कई बार संस्थान को अवगत कराने पर भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने पेयजल समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। इस पर डीएम ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रशांत भारद्वाज को अपने कक्ष में बुलाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में मनवीर सिंह, महिपाल सिंह, केदार सिंह, पुलम सिंह, राजेंद्र सिंह, सोबन सिंह, विजय सिंह, जयवीर सिंह,बचन सिंह, वीरेंद्र सिंह,भवान सिंह, विक्रम सिंह, चंदन सिंह, महावीर सिंह, राजवीर सिंह, राम सिंह, धन सिंह, नवीन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें