फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पलायन रोकने को थत्यूड़ में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग

Sat, 04 Jul 2026 04:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर लगाई जल्द स्वीकृति दिलाने की गुहार
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर ब्लॉक मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय की शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की गई। उनका कहना है कि कई वर्षों से क्षेत्र के लोग केंद्रीय विद्यालय की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।
विकास मंच के सदस्य व पूर्व उप शिक्षा निदेशक चेतन प्रसाद नौटियाल का कहना है कि जौनपुर विकासखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान का अभाव है। बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए क्षेत्र के लोग लगातार देहरादून, मूसरी के लिए पलायन करते जा रहे है। इसका सीधा असर सरकारी विद्यालयों पर पड़ रहा है। ऐसे में कई प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या घटकर दो से पांच तक रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कुलबीर रावत, सरस्वती रावत, मेनका सजवाण, जिला पंचायत सदस्य दीक्षा नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संनबीर बेलवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर केंद्रीय विद्यालय की शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कार्की ने बताया कि थत्यूड़ में केंद्रीय विद्यालय प्रस्तावित है। इसके लिए निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें