फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून और बिड़ला परिसर श्रीनगर फाइनल में पहुंचा

Wed, 23 Oct 2024 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर में पुरुष वर्ग की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून और बिड़ला परिसर श्रीनगर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। आज बृहस्पतिवार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बुधवार को बादशाहीथौल परिसर में वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एसआरटी परिसर टिहरी और पौड़ी परिसर के बीच खेला गया, जिसमें टिहरी की टीम ने 25-10, 25-07 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पैठाणी महाविद्यालय ने डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून को 25-16, 25-15, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने ओएमआईटी ऋषिकेश को 25-10, 25-11 और बिड़ला परिसर श्रीनगर की टीम ने एमआईटी ऋषिकेश को 25-20, 25-15 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
पहले सेमीफाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज ने एसआरटी परिसर बादशाहीथौल को 25-23, 25-22 और 25-24 से जबकि दूसरे सेमी फाइनल में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने राठ महाविद्यालय पैठाणी को 25-20, 25-19 से हराया। आज बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. केसी पेटवाल ने बताया कि कुल आठ टीमें प्रतिभाग करने यहां पहुंची है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. एमएमएस नेगी, प्रो. एबी थपलियाल, डाॅ. विनोद सेमवाल, विवि के खेल सहायक निदेशक डॉ. मोहित बिष्ट, डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. दिलीप मीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें