फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बांध प्रभावितों ने नारेबाजी कर जताया आक्रोश

Wed, 19 Nov 2025 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखवाड़ बांध प्रभावितों का धरना 27वें दिन भी रहा जारी
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर लखवाड़ बांध प्रभावित 27वें दिन भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने शासन-प्रशासन और परियोजना निर्माण में लगी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।

जौनपुर-जौनसार लखवाड़ बांध संघर्ष समिति से जुड़े महेंद्र पुंडीर, आनंद तोमर ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन, एलएंडटी कंपनी और यूजेवीएनएल के अधिकारी बांध प्रभावितों की अनदेखी करने में लगे हैं। बांध प्रभावित गत 24 अक्तूबर से परियोजना के समीप लोहारी में धरने पर बैठे हैं। एक माह का समय होने वाला है लेकिन उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध प्रभावितों को केवल कोरा आश्वासन मिल रहा है। शासन-प्रशासन व कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक उनकी एक भी मांग का निस्तारण नहीं किया गया है। शासन-प्रशासन के अड़ियल रवैये के बांध प्रभावितों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जब तक उनकी सभी मांगें नहीं मानी जाती है उनका धरना-प्रदर्शन चरणबद्ध जारी रहेगा। धरने पर गोविंद चौहान, सुरेंद्र सजवाण, सुरेश रावत, दीपक रावत, संदीप तोमर, कमल रावत, प्रीतम रावत, मुन्नास रावत, प्रदीप भंडारी, जसवीर सिंह,रविंद्र रावत, संजय तोमर, सचिन तोमर, शूरवीर तोमर, सतपाल सिंह, नवीन, सतीश राणा आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें