फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

Fri, 25 Mar 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक में इडवालस्यूं पट्टी के ग्राम खसोसी में करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा उस समय करंट की चपेट में आ गया, जब वह पानी गर्म करने के लिए बिजली की रॉड लगा रहा था। इस घटना से गांव में होली का उल्लास मातम में बदल गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को खसोसी गांव निवासी राजेश का पुत्र मंजीत (10) होली खेलने के बाद नहाने का पानी गर्म करने के लिए बिजली की रॉड लगा रहा था। इसी दौरान बिजली की एक तार मंजीत की छाती को छू गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान घर के अन्य सभी सदस्य होली खेलने गांव में दूसरे घरों में गए थे। कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे, तो बच्चे को मृत देख चीख-पुकार मच गई। बिजली की तार बच्चे की छाती और हाथ से चिपकी हुई थी। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। मंजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था, जो कक्षा चार में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें