फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने साइबर जांच के लिए होटल किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित एक होटल के कमरे से जब्त किया गया हिडन कैमरा, मोबाइल और लैपटॉल पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साइबर जांच के लिए प्रशासन ने होटल को सील कर दिया है। हिरासत में लिए गए होटल स्वामी को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार रात को बसंत पैलेस होटल के एक कमरे में हिडन कैमरा मिलने पर वहां ठहरे पर्यटकों ने मंगलवार को होटल स्वामी के खिलाफ हिडन कैमरा लगाकर उनकी निजता भंग करने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर सिलिंग फैन पर लगाया गया कैमरा, मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर दिया था। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने बताया कि साइबर जांच के लिए बुधवार सुबह होटल को सील कर दिया गया है। थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि जब्त किए गए इलैक्ट्रॉनिक्स उपकरण फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। हिरासत में लिए गए होटल स्वामी लक्ष्मी प्रसाद भट्ट को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें