फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए
विज्ञापन

ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गजल भारद्वाज को सौंपकर प्रतापगढ़ में दो साल से हो रहीं व्यापारियों की हत्याओं पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि प्रतापगढ़ जिले में दो वर्षों में एक दर्जन निर्दोष व्यापारियों की हत्याएं हो चुकी हैं। इससे व्यापारी समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है, जबकि आपके शासनकाल में व्यापारियों की सुरक्षा के साथ-साथ सभी समस्याओं का निराकरण हो रहा है। प्रतापगढ़ जिले की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है, जिससे व्यापारी व आमजन अपने आप को असुरक्षित समझ रहा है। ललितपुर का व्यापारी समाज घटनाओं की कड़ी शब्दों में निंदा करता है। मांग की गई कि प्रतापगढ़ में व्यापारियों के हत्यारों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देते समय प्रदेश मंत्री मनीष सड़ैया, जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा, महामंत्री प्रदीप सतरवांस, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष कमलेश सराफ, महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, महामंत्री समिति समैया, उपाध्यक्ष बॉबी राजा नाराहट, युवा अध्यक्ष विशाल सराफ, अजय सोनी राजीव पवैया, अनिल चौधरी, अजय डोड़िया, विजय नेता, सुल्लन पहलवान, सुबोध गोस्वामी, ललित जैन, पीके बारया, जिनेंद्र जैन, सुबोध शर्मा, राजकुमार साहू, मोहम्मद शरीफ, शिवम झा, देवेंद्र दुबे, सुबोध जैन, संजय गिरवानी, बासुदेव पटवा, संजीव जैन, सुनील हिरावल, मनीष दुबे, विपिन जैन, राहुल पंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें