फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरण के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। लोकसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात की गई स्थैतिक टीम ने कौडार के पास एक कार से एक किलो चरस बरामद की है। टीम ने आरोपियों को पुलिस के हवाले किया है, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम प्रतापनगर अजयवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात स्थैतिक टीम ने कौडार के पास एक हरियाणा नंबर कार को चेकिंग के लिए रोका। कार सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो चरस बरामद किया गया। एसडीएम ने बताया कि कार सवार युवक साहब सिंह (31) निवासी ग्राम भिडुकी जिला पलवल थाना हसनपुर हरियाणा के पास 500 ग्राम और राजेश शाही (30) निवासी मेन मार्केट विश्वनाथ चौक उत्तरकाशी के पास से 500 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी उत्तरकाशी से चरस लेकर हरियाणा ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें