फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी लगाने लिए पांच लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने हिंडोलाखाल के दुकानदार से अलग-अलग किश्तों में पांच लाख रुपये ठगे। सालभर बाद जब बेटे को न ही नौकरी मिली और न ही पैसे मिलने पर दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ब्लॉक के हिंडोलाखाल निवासी वीरेंद्र सिंह पुंडीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2017 में आरोपी हरेंद्र सिंह चौधरी से हिंडोलाखाल दुकान में मुलाकात हुई थी। तब उसने बताया था कि वह रेलवे में नौकरी करता है और विभाग की ओर से मैराथन में शिरकत कर रहा है। आरोपी ने पीड़ित को अपने झांसे में लेने के लिए कई रसूखदार नेताओं के साथ खींची गई फोटो भी दिखाई। इसी तरह वह संपर्क बढ़ाता रहा और बेटे को रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा दिया। बेटे को नौकरी लगाने के लालच में देहरादून जाकर पहली किश्त के रूप में 60 हजार रुपये दिए। उसके बाद आरोपी बेटे को कानपुर ले गया और वहां से डेढ़ लाख रुपये खाते में डालने को कहा। इसी तरह वह फोन कर कभी 60 हजार तो कभी 50 हजार मांगता रहा। इसी तरह आरोपी ने पीड़ित से पांच लाख 23 हजार रुपये ठग लिए। समय बीतने के साथ ही जब बेटे की रेलवे में नौकरी नहीं लगी और न ही पैसे वापस मिले तो उन्होंने आरोपी हरेंद्र सिंह चौधरी पुत्र मोहर सिंह निवासी 15 लेन नंबर एक शिवालिक एंकलेव प्राचीन शिव मंदिर जिला देहरादून के खिलाफ थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें