फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गोशाला में बंद कर जिंदा जलाने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी को गोशाला के अंदर बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला को परिजन पिलखी अस्पताल से देहरादून ले गए हैं।
विज्ञापन

सिलियारा गांव में रविवार शाम को शंकर सिंह सजवाण ने अपनी पत्नी हेमा (28) को गोशाला में बंद कर आग लगा दी थी। आग लगने से हेमा 30 फीसदी झुलस गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को पिलखी अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार सुबह हेमा के पिता थाती गांव निवासी उत्तम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके दामाद ने अपनी पत्नी को बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि आरोपी शंकर सिंह को घनसाली शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि आरोपी दिल्ली होटल में काम करता था, लेकिन चार-पांच माह से वह गांव में ही रह रहा था। अक्सर शराब पीकर वह पत्नी के साथ झगड़ा करता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें