प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को चाक-चौबंद करने और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय नई टिहरी, प्रतापनगर, बालगंगा, घनसाली, सकलाना में सांकेतिक उपवास रखकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नई टिहरी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सांकेतिक उपवास पर बैठे। कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों के दाम दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में अस्पतालों में आईसीयू, ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाइयों की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण लोगों को भटकना पड़ रहा है। उपवास पर शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, राजेेंद्र डोभाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, कुलदीप पंवार, मुशर्रफ अली, मान सिंह रौतोला, अमित बैठे रहे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अपने घर पर सांकेतिक उपवास किया। बालगंगा में सूर्य प्रकाश रतूड़ी, लक्ष्मी प्रसाद जोशी, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, धनीलाल शाह, प्रतापनगर में ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, मनीष कुकरेती, अक्षय नेगी, धनवीर रावत, प्रमोद नेगी, जसवीर कंडियाल, राजमल चौहान सांकेतिक उपवास पर बैठे रहे।