फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आते ही देवस्थानम बोर्ड खत्म करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
नई टिहरी में पत्रकारों से बातचीत करती कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रदेश सरकार के पौने पांच साल के कार्यकाल पर आरोपों की झड़ी लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार ‘बातें कम काम ज्यादा’ स्लोगन के विपरीत ‘बातें ज्यादा काम कम’ कर रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार मार्च 2017 में बेरोजगारी दर 0.3 प्रतिशत पर छोड़कर गई थी, जो बढ़कर 23 प्रतिशत तक पहुंच गई। कुंभ में कोरोना टेस्टिंग जांच, सिडकुल, एनएच, कर्मकार बोर्ड घोटाले सरकार की शह पर हुए। कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस देवस्थानम बोर्ड को खत्म करेगी।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि 100 दिन के भीतर लोकायुक्त, 50 हजार लोगों को प्रत्येक वर्ष रोजगार देने का नारा देने वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई। टिहरी बांध विस्थापितों के साथ छलावा किया। टिहरी में जिला अस्पताल को पीपीपी मोड पर देकर करोड़ों खर्च करने पर भी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। पंडा समाज के हितों की अनदेखी कर देवस्थानम बोर्ड का गठन किया। अपात्रों को किसान सम्मान निधि के पैसे बांटे जा रहे हैं। लक्सर में इसका बड़ा घोटाला सामने आया है। इसके बाद रोजगार, रसोई गैस सिलिंडर पर दो सौ रुपये की सब्सिडी, देवस्थापना बोर्ड भंग करना, लोकायुक्त नियुक्त करना, उपनल, मनरेगाकर्मियों का नियमितीकरण, पुरानी पेंशन बहाली, चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती करेगी। पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, जगदंबा रतूड़ी, विजय गुनसोला, दर्शनी रावत, देवेंद्र नौडियाल, राजेंद्र डोभाल, मुशर्रफ अली, मुर्तजा बेग, ममता उनियाल, आशी रावत, दीपक चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें