नैनबाग के सत्यों थात स्थति भद्रराज देवता के मेले में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर क्षेत्र के भद्रराज मंदिर में दो दिवसीय पर्यटन मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने भद्रराज देवता की पूजा-अर्चना कर चावल, दूध, मक्खन, रोट चढ़ाकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
सत्यों थात स्थित भद्रराज मंदिर दो दिवसीय पर्यटन मेले में लोक गायिका रेशमा शाह, कुसुम नेगी, गायक दिनेश जौनपुरी, जगत लाल डोगरा ने गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति दी। पहलवानों ने कुश्ती के अखाड़े में दाव-पेंच अजमाएं। मेले के समापन पर भद्रराज मेला समिति की ओर से विभिन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुंदर सिंह रावत, तुमन सिंह रौछेला, दिपाल रौछेला, गोविंद्र रावत, डॉ़ रोहित तोमर, रमेश पंवार को भद्रराज गौरव सम्मान से नवाजा गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने सम्मानित किया।
समिति के अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि दशकों से भद्रराज देवता मेले का आयोजन होता आ रहा है। इस मौके पर मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष बलवीर चौहान, उपाध्यक्ष अनिल पंवार, दिनेश पंवार, चंद्रपाल तोमर, रामपाल तोमर, जिला पंचायत सदस्य कविता रौछेला, श्रीपाल रावत मौजूद थे। संवाद
नैनबाग के सत्यों थात स्थति भद्रराज देवता के मेले में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद