फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस थानों में दर्ज अपराधों का 10 दिनों में करें निस्तारण’

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले के सभी थानाध्यक्ष और यातायात निरीक्षकों की बैठक लेकर थाना और चौकियों में तैनात पुलिस कर्मियों, पुलिस क्षेत्र से संबंधित समस्याओं और अपराध संबंधी जानकारी ली। एसएसपी ने थानों में पंजीकृत अपराधों का 10 दिनों में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस कार्यालय में जिले के सभी थानाध्यक्ष और यातायात निरीक्षकों की बैठक लेते हुए एसएसपी ने सभी बाजारों में पार्किंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोड ब्लाक और भूस्खलन आदि समस्याएं आने पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जल्द निस्तारण करने का प्रयास करें। एसएसपी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उपद्रवी और चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों का चिह्निकरण कर उनके निरोधात्मक कार्रवाई करें। थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की यातायात और पार्किंग आदि की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह, सीओ एसपी बलूनी, सीओ महेश चंद्र बिंजोला, सीओ आरके चमोली और चंबा पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें