फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल ने मुख्य डाकघर का किया निरीक्षण

Tue, 15 Oct 2024 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड डाक परिमंडल की मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने हेड पोस्ट आफिस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पोस्ट आफिस परिसर में एक वृक्ष मां के नाम योजना के तहत रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। उन्होंने डाक कार्मियों को परिसर में खाली भूमि पौधरोपण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल उत्तराखंड शशि शालिनी ने पोस्ट आफिस का निरीक्षण कर ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटल और आधार केंद्र का निरीक्षण करते हुए कहा कि आधार कार्ड संबंधी सभी कार्य तत्परता से करें। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पहाड़ में डाक देरी में पहुंचने की समस्या है।
अधीक्षक डाकघर जेएस बोरा ने उन्हें नई टिहरी हेड पोस्ट ऑफिस की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। पोस्ट मास्टर अनिल कुमार ने ने कहा कि पोस्ट ऑफिस में सभी ग्राहकों को संतोष जनक सेवाएं प्रदान की जा रही है। इस मौके पर सहायक अधीक्षक आशीष कुमार, प्रमोद शर्मा और दिवाकर कंसवाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें