फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस यात्रा सीजन में भी चंबावासियों को जाम से राहत की उम्मीद नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार चारधाम यात्रा सीजन में भी चंबावासियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। पार्किंग सुविधा के अभाव में देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को चंबा में सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने को मजबूर होना पड़ेगा। सात साल से निर्माणाधीन चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का 30 अप्रैल तक लोकार्पण करने का लोनिवि ने दावा किया था, लेकिन यात्रा शुरू होने के ऐन वक्त पर अब पार्किंग निर्माण पूरा होने में कुछ दिन ओर लगने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन

चंबा में जाम की समस्या को देखते हुए 2015 में सरकार ने पुरानी टिहरी रोड पर चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग के लिए 6 करोड़ 93 लाख की धनराशि जारी की थी। 2017 में पार्किंग का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका था। शेष कार्य पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने बीते जून में लोनिवि को एक करोड़ 30 लाख की धनराशि जारी की थी। तब लोनिवि के अधिकारियों ने 31 दिसंबर 2021 तक काम पूरा कर पार्किंग जनता को समर्पित करने का दावा किया था, लेकिन काम आज भी अधूरा पड़ा है।
चंबा में निर्माणाधीन पार्किंग का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। दुकानों पर कुछ काम शेष रह गया है। पानी निकासी के लिए ढलान न होने के कारण कुछ व्यवहारिक दिक्कतें आ रही है। जिससे 30 अप्रैल तक लोकार्पण नहीं हो पा रहा है। आगामी 15-20 दिन के अंतर्गत सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पीएस नेगी, ईई, लोनिवि चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें