भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में काम करने वाले तीन दर्जन से अधिक पदाधिकारियों और नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव के दौरान इन पदाधिकारी, नेताओं को मंडल अध्यक्ष से लेकर विधानसभा संयोजकों ने बातचीत पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए काम करने का आग्रह किया गया था, लेकिन उन्होंने पार्टी के आग्रह को नकारते हुए दूसरे प्रत्याशियों के लिए खुलकर काम किया।
जिलाध्यक्ष रतूड़ी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, जाखणीधार की पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक दर्शन लाल आर्य, हुलानाखाल मंडल के अध्यक्ष प्रताप सिंह सजवाण, चंबा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, नगर अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, महामंत्री बलवीर नेगी, भूपेंद्र चौहान, बलवंत मखलोगा, विनोद चमोली, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र धनोला, नरेश नेगी, विनोद सेमवाल, हरि सिंह पुंडीर, शिवराज सजवाण, अजयपाल नेगी, भगवान सिंह पंवार, सुरजन राणा, राजेंद्र थपलियाल, मनवर रावत, महावीर पंवार, कुंवर असवाल, भजन रावत, नरेंद्र रावत, राकेश सजवाण, भरत चौहान, रविंद कोहली, शीशपाल गुसाईं, चंदन रावत, गणेश नेगी, रणवीर राणा, अमर सिंह, मार्केंडे कोहली, मीना नेगी, देवेश्वरी सेमल्टी, दिनेश चमोली, पवन सिंह रावत, बुद्धि राणा, रोशन पडियार, शाखा राणा, विजयपाल चौहान, कलम सिंह पडियार आदि को निष्कासित किया गया।