फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खांड-बिड़कोट के ग्रामीणों ने रोका ऑल वेदर रोड का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड का काम कर रहे बीआरओ की परेशानियां कम नहीं हो पा रही है। चार दिनों से ठप पड़ा सड़क निर्माण कार्य बमुश्किल शुरू कराया गया, तो अब खांड-बिड़कोट के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त नहर का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर एनएच का काम ठप करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है, कि ऑल वेदर से सालभर पहले क्षतिग्रस्त नहर बनाने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों की सैकड़ों नाली उपजाऊ जमीन बंजर पड़ी हुई है। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जब तक नहर बनाने का काम शुरू नहीं किया जाता है, तब तक रोड का काम भी शुरू नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

चंबा-धरासू हाईवे पर ऑल वेदर रोड का काम कर रहे ठेकेदारों ने भुगतान कराने की मांग को लेकर सड़क निर्माण कार्य ठप करा दिया था। चार दिन बाद कार्यदायी कंपनी एबीसीआई का ठेकेदारों से समझौता होने पर सोमवार को बमुश्किल काम शुरू कराया गया, लेकिन अब एनएच पर स्थिति ग्राम खांड-बिड़कोट के ग्रामीणों ने नहर निर्माण कराने की मांग को लेकर ऑल वेदर रोड का काम ठप करा दिया।
प्रधान चतर सिंह चौहान और बलदेव कुमाईं ने कहा कि सालभर पहले ऑल वेदर रोड से गांव की एक किमी लंबी नहर के पाइप पूरी तरह से उखाड़ दिए गए थे, कई बार गुहार लगाने पर बीआरओ और एबीसीआई कंपनी प्रबंधन की ओर लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद भी नहर नहीं बनाई गई है। जिससे ग्रामीणों की करीब पांच सौ नाली सिंचित भूमि बंजर पड़ी हुई है। गुस्साए ग्रामीणों ने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा कि जब तक नहर का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जाता है, तब तक ऑल वेदर रोड का काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा। काम बंद कराने वालों में नारायण सिंह चौहान, रूपराम, जसवंत सिंह चौहान, सूरत सिंह और बचन सिंह आदि शामिल थे। इस बाबत एबीसीआई कंपनी के मैनेजर जोधराज ने कहा कि नहर बनाने का पैसा बीआरओ ने देना है। वह कहते हैं, तो कंपनी नहर बनाने को तैयार है। मामले में बीआरओ से जल्द बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें