फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बीएड छात्रों को चार माह की इंटर्नशिप में रोपना होगा एक पौधा

Tue, 15 Oct 2024 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र को चार माह बाद विभाग में जमा करनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

नई टिहरी। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के शिक्षा विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक प्रशिक्षणार्थी एक पेड़ योजना शुरू की है। इसमें बीएड छात्र जब अपने चार माह के इंटर्नशिप के लिए जाएगा, तो प्रशिक्षण के पहले दिन एक पौधे का रोपण करेगा। इसके बाद प्रतिदिन स्कूल पहुंचकर पौधे को पानी देकर उसकी देखभाल करेगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर पेड़ की रिपोर्ट विभाग में जमा कराएंगे। रिपोर्ट उसके आंतरिक मूल्यांकन का भाग भी होगा। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने शिक्षा संकाय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस मुहिम से निश्चित रूप से ही पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।
एसआरटी परिसर के शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता गोदियाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत बीएड के छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान स्कूल में एक पेड़ लगाना होगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर अगला प्रशिक्षु भी एक नया पेड़ लगाने के साथ ही पहले लगाए गए पेड़ की देखभाल भी करेगा। प्रो. गोदियाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हमारे पर्यावरण में बहुत परिवर्तन हुआ है, जो धरती पर रहने वाले प्राणियों के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन

धरती पर प्राण की रक्षा करनी है, तो प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर से पर्यावरण संरक्षण का प्रयास करना होगा। डाॅ. मनोज नौटियाल ने कहा कि पर्यावरण दिवस और हरेला जैसे पर्व पर कई पौधे रोपे जाते हैं, लेकिन उनकी उचित देखभाल नहीं होने के कारण कम पौधे ही संरक्षित हो पाते हैं। इस समस्या को देखते हुए शिक्षा संकाय ने यह योजना तैयार की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही बीएड में प्रवेश के दौरान ही एक प्रशिणार्थी एक पेड़ योजना शुरू करेंगे। उसके बाद प्रत्येक सेमेस्टर में एक पेड़ योजना का विस्तार किया जाएगा। डाॅ. नीरज जोशी, डाॅ. सुमनलता, डाॅ. देवम, डाॅ. हेमराज, डाॅ. अखिलेश गौतम, डाॅ. अरविंद कुमार, संगीता, कृष्णा, अंजली, गौरव तड़ियाल, शैलेंद्री चमोली इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें