फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू

Tue, 15 Oct 2024 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला में भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने कहा कि 16 अक्तूबर से पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। प्राथमिक सदस्यता अभियान में 50 से अधिक सदस्यों को बनाने वाले लोगों को पार्टी सक्रिय सदस्य बनाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को बौराड़ी के एक होटल में भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का भाजपा प्रदेश मंत्री, जिला प्रभारी व पूर्व विधायक मुकेश कोहली ने उद्घाटन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने जिले में प्राथमिक सदस्यता अभियान में बेहतर कार्य करने वालों लोगों के बारे में जानकारी दी। बताया कि मंगलवार तक टिहरी जिला सदस्यता अभियान में प्रदेश में छठवें स्थान पर है।
भाजपा प्रदेश मंत्री चौहान ने कहा कि प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद बुधवार से पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। प्राथमिक चरण में 50 से अधिक सदस्यों को बनाने वाले कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। पूर्व विधायक कोहली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के दौरान लोगों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक डा. धन सिंह नेगी, मेहरबान सिंह रावत, गिरीश बंठवाण, सोहनलाल खंडवाल, रोशन रतूड़ी, उदय रावत, विनोद रतूड़ी, डॉ़ प्रमोद उनियाल, राजेंद्र जुयाल, इंद्रा आर्य, ललिता देवी, मीना सेमवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें