फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए सभासदों ने पालिका कार्यालय पर जड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के सभासदों ने निविदा में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए पालिका कार्यालय में ताला जड़कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बोर्ड और समितियों को विश्वास में लिए जाने के बाद ही निविदा आमंत्रित करने की मांग की। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन करने और कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को पालिका के सभासद पालिका कार्यालय पहुंचे और ताले जड़ दिए। सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभासद रघुवीर सिंह रावत ने कहा कि पालिका ने करीब 30 लाख की स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए निविदा आमंत्रित की है लेकिन बोर्ड को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही क्रय-विक्रय समिति को भी अवगत नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि उक्त निविदा जेम पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित की गई है। बोर्ड में इस प्रकरण की शिकायत रखने के बाद भी पालिका प्रशासन मनमानी पर उतारू है। इससे सभासदों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विरोध जताने वालों में सभासद विजय लक्ष्मी चौहान, मनोरमा नकोटी, प्रशांत उनियाल, विकास बहुगुणा और गौरव नेगी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें