फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पिपलखोली सिंचाई गूल की मरम्मत न होने पर रोष

Mon, 18 Nov 2024 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। एसडीएम अपूर्वा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया। नरेंद्रनगर चौंपा गांव के जगदीश प्रसाद कोठियाल ने पिपलखोली तोक में आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल की मरम्मत नहीं होने की शिकायत दर्ज की। कहा कि गूल मरम्मत नहीं होने से खेतों में सिंचाई की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

नैनबाग के ग्राम पंचायत देवल के मुन्ना सिंह पंवार ने आपदा से क्षतिग्रस्त बद्रीगाड़-बडेथी-वनचौरा मोटर मार्ग पर नारदाने का पुनर्निर्माण करने की मांग की। भिलंगना भट्ट गांव के कालीराम रतूड़ी ने पुरानी टिहरी शहर में किरायेदारी की हैसियत से नई टिहरी में पुनर्वास की सुविधा दिए जाने की मांग की।
नई टिहरी ई ब्लॉक निवासी पीसी पैन्यूली ने सीवर लाइन में रिसाव होने की शिकायत दर्ज करवाई। नवागर गांव के राजेंद्र लाल ने बीएसएनएल टावर निर्माण कार्य का ठेकेदार द्वारा भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दर्ज शिकायतों का 15 दिन के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने को कहा। शिकायत का समाधान करने पर जिलाधिकारी को लिखित में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें