फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने सहित तीन सूत्री मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सोमवार को चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। कलक्ट्रेट पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीओ नामामी बंसल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

सीएम को भेजे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाह 18 हजार मानदेय देने, वरिष्ठता के आधार पर मानदेय निर्गत करने, अक्तूबर 2016, दिसंबर 2019 और जनवरी 2020 की हड़ताल के दौरान काटे गए मानदेय का तुरंत भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष रामदेई राणा, जिला सचिव पूनम डोभाल, पुष्पा सजवाण, बागेश्वरी उनियाल, अर्चना बड़ोनी, सुषमा डबराल, जाखणीधार कृष्णा नौटियाल, सोनी, अंजलि देवी, प्रियंका, लक्ष्मी उपस्थित रही।
वहीं चिन्यालीसौड़ में मानदेय बढ़ोत्तरी समेत अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यालय नागणीसौड़ में धरने पर बैठी कार्यकत्रियों ने मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, मिनी कार्यकत्री कर्मचारी संगठन की अध्यक्ष बसंता रावत ने कहा कि वह लंबे समय से आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मौके पर सचिव बसंती रमोला, सरस्वती डबराल, सीता चौहान, मधुबाला, सुमन पंवार, रचना जगूड़ी, रुकमणी, रेखा, सुशीला, सरिता, संगीता आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें