उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में क्षमतावान फसल परियोजना को लेकर चल रहे शोध और प्रसार का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पादप अनुवांशिक संसाधन के वैज्ञानिक व परियोजना समन्वयक हनुमान लाल ने निरीक्षण कर शोध कार्यों की जानकारी ली।
कॉलेज के डा. अजय कुमार, डा. अरुणिमा पालीवाल ने फसल सुधार, जनन द्रव्य परीक्षण, सस्य तकनीकों के विकास से संबंधित शोध कार्यों से अवगत कराया। हनुमान लाल ने शोध केंद्र गजा, कोटद्वार में किसानों को क्षमतावान फसलों के उत्पादन, विपणन को बढावा देने, रामदाना, कुट्टू, भंगजीर आदि फसलों का अधिकाधिक उत्पादन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मायाराम पंत, प्रकाशी देवी, ममता देवी, रोशन लाल पंत, उषा देवी, पुष्पा देवी हरीनंद पंत, प्रकाशी देवी, अनिता देवी, शशी देवी, कृष्णा पंत, सुखदेव पंत आदि मौजूद थे। संवाद