फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कृत

विज्ञापन
टिहरी के जाखणीधार में बाल विकास परियोजना के राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम में मुख्य अति​थि को स
विज्ञापन
व्यंजन प्रतियोगिता में टिपरी स्पंदन केंद्र और रंगोली में गडोलिया सेक्टर प्रथम
विज्ञापन

नई टिहरी। बाल विकास परियोजना की ओर से जाखणीधार ब्लाॅक मुख्यालय टिपरी में राष्ट्रीय पोषण मिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, पोषण पोटली और एनमिक किशोरी किट वितरित की गई। कार्यक्रम में रंगोली और व्यंजन प्रतियोगिता के विजेताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को जाखणीधार बाल विकास परियोजना कार्यालय टिपरी में पोषण माह के समापन पर आयोजित कार्यक्रम के तहत महीनेभर चलाई गई गतिविधियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि सरकार गर्भवती महिलाओं और धात्रियों के साथ छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दे रही है। बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम रमोला ने पोषण माह के दौरान आयोजित की गई गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में 24 महालक्ष्मी किट, 17 पोषण पोटली और 10 एनमिक किट वितरित की गई।
विज्ञापन

व्यंजन प्रतियोगिता में टिपरी स्पंदन केंद्र प्रथम, मठियाली द्वितीय और जलवाल गांव स्पंदन केंद्र तृतीय रहा। रंगोली प्रतियोगिता में गडोलिया सेक्टर प्रथम और ढुंगमंदार सेक्टर द्वितीय रहा। उत्कृष्ट कार्य करने पर सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ब्लाॅक समन्वयक को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार वाईएस बर्थत्वाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रणजीत भंडारी, प्रधान प्रकाश कुमार, वीर सिंह पंवार, बाल विकास सुपरवाइजर रजनी रमोला, संगीता रतूड़ी, दीपिका तिवाड़ी, निर्मला पंवार, रेखा गैरोला, ब्लाॅक समन्वयक आशीष नेगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा, अनीता, सोनी, सुशीला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें