फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: तल्ला उप्पू के ग्रामीणों को जल्द आवंटन करें भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित तल्ला उप्पू के ग्रामीणों ने तिवाड़ गांव के पास गोरण में भूमि आवंटन की कार्रवाई जल्द शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने डीएम व पुनर्वास निदेशक को दिए ज्ञापन में बताया कि बांध प्रभावितों को जो जमीन आवंटन की जानी है, वहां अभी तक झाड़ियां भी नहीं कट पाई हैं। इससे आवंटन की प्रकिया लंबी खिंच रही है। ग्रामीणों ने भूमि आवंटन की कार्रवाई जल्द शुरू करने की मांग की है।
शुक्रवार को टिहरी बांध प्रभावित तल्ला उप्पू के ग्रामीण यहां कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम व पुनर्वास निदेशक मयूर दीक्षित से मुलाकात कर बताया कि गांव के 50 प्रतिशत से अधिक परिवारों का पुनर्वास हो चुका है। गांव के जिन लोगों का पुनर्वास नहीं हुआ है, उनकी खेती योग्य भूमि झील में डूब गई है। जो भूमि उनके पास बची हुई है, वहां भी जंगल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

23 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने प्रभावितों के हक में निर्णय लेते हुए पुनर्वास से वंचित तल्ला उप्पू के ग्रामीणों को भी अन्य प्रभावितों की भांति भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया है। इस आधार पर टीएचडीसी ने तल्ला उप्पू के ग्रामीणों के लिए तिवाड़ गांव के पास गोरण में जमीन की तलाश की थी। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी अभी तक वहां पूरी तरह से झांड़ियां भी नहीं कट पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने गोरण में भूमि आवंटन की कार्रवाई जल्द शुरू करने की मांग की है। डीएम ने टीएचडीसी के अधिकारियों से बात कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में थौलधार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह चौहान, प्रधान सुशील चौहान, सोबत सिंह नेगी, महावीर चौहान, डीएन नौटियाल, कमला देवी, अमर दास, रीना, बबीता और सोहन दास आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें