फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सरकारी कार्यक्रमों में प्रतिपक्ष के प्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने डीएम को ज्ञापन देकर राजकीय कार्यक्रमों में प्रतिपक्ष के प्रतिनिधियों और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रण नहीं देने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अन्य संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को नजर अंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन




सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसियों ने बताया कि उन्हें कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता है। पार्टी पदाधिकारियों ने 16 दिसंबर का हवाला देते हुए कहा कि विजय दिवस पर सैनिक कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बलिदानी सैनिकों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी का नाम नहीं लिया गया। इससे यह साबित होता है कि विभागीय लोग सरकार की शह पर इतिहास को मिटाना चाहते हैं। इस तरह की उपेक्षा करना कतई न्यायोचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का यही उपेक्षापूर्ण रवैया रहा तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, देवेंद्र नौडियाल और चंबा ब्लाक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों का संचालन करने वाला अक्सर पार्टी विशेष का प्रवक्ता बनकर कार्यक्रम का संचालन करते हैं।
विज्ञापन




ज्ञापन देने वालों में पार्टी जिलाध्यक्ष सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार, मुशर्रफ अली, लक्ष्मी रावत, अनीता शाह , शक्ति जोशी, निहाल सिंह नेगी, लखबीर सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह रावत, रोशन नौटियाल, देवेंद्र राणा,नफीस खान, होशियार सिंह थलवाल, जुनैद खान, वीरेंद्र दत्त और गबर सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें