फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-धरासू एनएच पर ऑलवेदर रोड का काम तीन दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड निर्माण का काम कर रहे ठेकेदारों ने भुगतान नहीं होने पर काम ठप कर दिया है। उनका कहना है कि लंबे समय से भुगतान कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कंपनी प्रबंधन सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत चंबा-धरासू राजमार्ग पर लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इन दिनों कोटीगाड से चिन्यालीसौड़ के बीच चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है, लेकिन कार्यदायी एबीसीआई कंपनी के अधीन सड़क कटिंग करने, दीवार लगाने, नाली बनाने और मलबा हटाने आदि का काम कर रहे ठेकेदारों ने भुगतान नहीं मिलने के कारण 24 फरवरी से काम ठप करा दिया है। कंपनी प्रबंधन की यही लापरवाही रही तो चारधाम यात्रा से पहले राजमार्ग को दुरुस्त करना बड़ी चुनौती होगी। बलदेव सिंह कुमाईं, ज्ञान चंद रमोला, सचपाल भंडारी और विक्रम आदि ने बताया कि उनका कंपनी पर करीब ढाई करोड़ से अधिक का बकाया चल रह रहा है। कंपनी प्रबंधन से भुगतान की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन लंबे समय बाद भी उन्हें बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। एबीसीआई कंपनी के प्रबंधक जोधराज ने कहा कि सभी लोगों को समय पर भुगतान दिया जाता है, जो भी शेष राशि होगी उसका भुगतान जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें