फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखे के बाहर खड़ी बाइक और स्कूटी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में मोलधार कृष्णा चौक के समीप एक खोखे के बाहर रखी बाइक और स्कूटी जलकर राख हो गई। आगजनी से खोखे के अंदर रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश चंद्र खुमरियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह-सात बजे के बीच खोखे के बाहर खड़ी की गई बाइक और स्कूटी में अचानक आग लग गई। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक वहां खड़ी बाइक और स्कूटी जलकर राख हो गई। जबकि आगजनी में सुरेंद्र सिंह पंवार का खोखे के अंदर रखा बेकरी का सामान भी जल गया। पुलिस ने बताया कि सुबह के समय आगजनी की घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं, कि किसी ने वहां जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंक दी होगी, जिससे आग लग गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर जल्द पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें