फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में हाजिर रहे सभी जिलास्तरीय अधिकारी : डीएम

Mon, 22 Sep 2025 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक से अधिक बार आने वाली शिकायतों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन

नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने लंबित समस्याओं का निराकरण करने की गुहार लगाई। दरबार में अधिकतर सड़क, बिजली, पानी, आपदा और जमीन से संबंधी करीब 44 शिकायतें दर्ज कराई गई। डीएम नितिका खंडेलवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। एक से अधिक बार आने वाली शिकायतों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे नैनबाग के ग्राम टटोर निवासी मनोज सिंह ने बंदोबस्ती खतौनी में दर्ज अशुद्ध नाम को ठीक कराने और ग्राम टटोर के ही गंभीर सिंह ने फसली वर्ष 1396 से 1401 तक अपनी खाता खतौनी में दर्ज अभिलेख की जांच कराने की मांग की। ग्राम नैचोली के ग्रामीणाें ने नागराजा मंदिर के जीर्णोद्धार करने और मुख्य सड़क से नैचौली गांव तक पैदल मार्ग बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ से आपदाग्रस्त क्षेत्रों में संचालित और बंद स्कूलों रिपोर्ट तलब की गई है। सीवीओ को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पशुओं का स्वास्थ्य चेकअप कर प्रतिदिन की रिपोर्ट तलब की है। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आईएएस प्रशिक्षु स्नेहिल कुंवर सिंह, एडीएम एके सिंह, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, सीओ ओशिन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें