फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
थत्यूड़ में भाजपा कार्य समिति की बैठक में पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर मंगलवार को यहां भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ 2022 विधानसभा चुनाव में धनोल्टी से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मंडलाध्यक्ष हीरामणि गौड़ की अध्यक्षता में कार्य समिति की बैठक हुई। प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी संगठन ने 60 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना बूथ मजबूत बनाना होगा। तभी 60 प्लस का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। बैठक में पूर्व राज्य मंत्री नारायण सिंह राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, मीरा सकलानी, आशुतोष कोठारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, गीता रावत, महामंत्री पृथ्वी रावत, राकेश सजवाण, कृपाल सिंह रावत, रमन सिंह रावत, बीना रावत आदि उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें