फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आरुषि, पीयूष और पूजा बने टिहरी डांस सितारे

Mon, 26 Aug 2024 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
नई टिहरी बौराड़ी में सुरगंगा संगीत विद्यालय के डांस सितारे के विजेता प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का समापन
विजेता को 5100, उपविजेता को 2100 और तृतीय आने वाले को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय की ओर से आयोजित टिहरी डांस सितारे प्रतियोगिता के फाइनल के सब जूनियर वर्ग में आरुषि भंडारी, जूनियर वर्ग में पीयूष भंडारी और सीनियर वर्ग में पूजा रतूड़ी ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को 5100 उपविजेता को 2100 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1100 रुपये की नकद धनराशि, स्मृति चिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को बौराड़ी स्थित एक होटल में टिहरी डांस सितारे प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन एसडीएम अपूर्वा सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी के प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल और भाजपा नेता अनुसूया प्रसाद नौटियाल ने किया। संगीत विद्यालय के निदेशक डॉ़ विकास फोंदणी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्र-छात्राओं को बेहतर संगीत शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं। बताया प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में आरुषि भंडारी प्रथम, नतालिया भट्ट दूसरे, ईलिमा हुसैन तीसरे, जूनियर वर्ग में पीयूष कुमार प्रथम, दीया पंवार दूसरे, संजना शाह और ईलिमा हुसैन तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में पूजा रतूड़ी प्रथम, आयुषी जदली और संदीप दूसरे तथा सौरभ तीसरे स्थान पर रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन के माध्यम से कलाकारों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस मौके पर नागरिक मंच संरक्षक चंडी प्रसाद डबराल, विक्रम कठैत,देवेंद्र नौडियाल, कमल नयन रतूड़ी, सुनीता फोंदणी, त्रिहरि नेगी, प्रीति भट्ट, आयुष डोभाल, आदित्य पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें