नई टिहरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के लिए मतदाता जागरुकता अभियान के तहत थौलधार, चंबा और जौनपुर ब्लॉक की महिला मंगल दलाें को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान गांव के सभी लोगों से चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
सीडीओ व स्वीप नोडल अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न ब्लॉकों में गठित महिला मंगल दलों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
अभियान के तहत थौलधार ब्लॉक के कंडारगांव, सुनारगांव, चंबा ब्लॉक के ग्राम पस्सी, और जौनपुर ब्लॉक के ग्राम खेड़ा आदि गांवों में महिला मंगल दलों की सदस्यों ने स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम के तहत अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली। संवाद