फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

Wed, 21 Oct 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत थौलधार ब्लॉक मुख्यालय में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षाधिकारी अनूप बगियाल ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन

सीडब्ल्यूएसएन के जिला नोडल प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि दिव्यांग बालक वर्ग के बीच आयोजित बोचे प्रतियोगिता में आदित्य, आदर्श, अंकुश और आफरोज प्रथम, हिमांशु, उज्जवल, प्रियांशु और रोहित मासी द्वितीय और आशीष, हरिओम, अंश और कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग मिनी फुटबाल प्रतियोगिता में आदर्श, हिमांंशु, उज्जवल, प्रियांशु और रोहित प्रथम, आशीष, आदित, हरिओम, अंश और अंकुश द्वितीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में हंसिका और स्नेही प्रथम और रिया भारती, रिया बिष्ट द्वितीय स्थान पर रही। बीईओ ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। ब्लॉक नोडल प्रभारी नवीन उनियाल, ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक प्रदीप रावत, मदन पंवार, यदुवीर पुंडीर, कमल राणा, कमल नेगी, जितेंद्र ढौंडियाल, यशवंत मखलोगा, दीपक असवाल सीडब्ल्यूएसएन शिक्षिका नगमा खान और आंचल रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें