फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: तीन दोस्तों के साथ झील में नहाते समय डूबा छात्र, ढूंढ खोज में जुटी एसडीआरएफ को नहीं कामयाबी

Wed, 30 Oct 2024 08:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)।

सार

टिहरी बांध की झील में नहाते समय एक छात्र डूब गया। उसके साथ गए तीन अन्य दोस्तों की सूचना पर गांव के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
नहाते समय डूबा छात्र ( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दोस्तों के साथ टिहरी बांध की झील में नहाते वक्त एक छात्र झील में डूब गया। घटना के बाद छात्र के घर और जड़गी गांव में कोहराम मच गया। मां और छोटा भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान भी चलाया, लेकिन कामयाबी नही मिल पाई।

विज्ञापन


प्रतापनगर के जड़गी गांव निवासी प्रताप सिंह चौहान का बेटा हिमांशु चौहान (20) अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने के लिए पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे घर से निकला था। दोपहर एक बजे के लगभग वह गांव से कुछ दूरी पर स्थित टिहरी बांध की झील में नहाते वक्त डूब गया। उसके साथ गए तीन अन्य दोस्तों की सूचना पर गांव के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि झील में डूबे छात्र की तलाश चल रही है। एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोरों ने झील में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन झील की गहराई अधिक होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dhanteras 2024: राजधानी में धनतेरस पर धन की बहार...चमका बाजार, जाम हुआ पलटन बाजार, तस्वीरें
विज्ञापन


बुधवार आज भी झील में रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। हिमांशु इंटर कॉलेज ओखलाखाल में 12वीं में पढ़ता है। उसके डूबने की सूचना पर मां और एक छोटा भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें