नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के मदननेगी में अंतिम रूप दिया गया। आगामी आठ फरवरी को प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर रविवार को मदननेगी में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अजय, जिला प्रचारक दीपक, प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, जाखणीधार के ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, पूर्व दायित्वधारी प्रेमदत्त जुयाल, सहकार भारती की प्रदेश मंत्री अवंतिका भंडारी आदि मौजूद रहे। इस दौरान सम्मेलन स्थल पर ध्वज-पताका भी स्थापित की गई। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बलवंत रावत, कनिष्ठ प्रमुख कीर्ति पंवार, परमवीर पंवार, रमेश रतूड़ी, गुरु प्रसाद भट्ट, वीरेंद्र राणा, अरविंद खरोला, विजय दास, दयाल सिंह नेगी, विजय शाह, शिव सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद