नई टिहरी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकाल कर लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने घर-घर जाकर भी मतदाताओं को वोट कर महत्व समझाया।
शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे विद्या मंदिर के एनएसएस स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर घर-घर पहुंचे। उन्होंने सी ब्लाक, एफ ब्लाक, मुख्य बाजार आदि स्थानों पर लोगों को पर्चा, पोस्टर देकर मतदान का महत्व समझाया। उन्होंने उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आय पूरी कर चुके हर व्यक्ति को अपना मतदान करना चाहिए। शत प्रतिशत मतदान से ही सही व्यक्ति प्रतिनिधि चुना जा सकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल, कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह, रविंद्र परमार, राजेंद्र मिश्रवाण, राजेश नेगी, सुरेंद्र रावत, रमेश रतूड़ी, गजे सिंह, कुसुमलता, रेखा डोभाल, रेखा आदि मौजूद थे।