फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श और स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए मतदान पहला कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के रानीचौरी परिसर में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शनिवार को मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान का महत्व विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की नींव जनता के मतों पर टिकी होती है। लोकतंत्र तभी मजबूत और पारदर्शी होगा जब प्रत्येक नागरिक मतदान करेगा।
इंटर कॉलेज रानीचौरी के प्रधानाचार्य जीएम बिजल्वाण ने कहा कि लोकतंत्र जीवित तंत्र है, लेकिन जब जिम्मेदार नागरिक अपने दायित्वों का सही ढंग़ से निर्वहन नहीं करते है तो लोकतांत्रिक मूल्य टूटकर बिखर जाते है। ऐसी स्थितियों में शासन प्रणाली कमजोर हो जाती है और जनता को विकास की योजनाओं से वंचित रहना पड़ता है। लोकतंत्र तभी स्वस्थ और आदर्श होगा जब प्रत्येक व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीचौरी परिसर के डीन प्रो. एसके गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी से सरकार बने और सही तरीके से चले भी। इसके लिए मतदान पहला कदम है। मतदान का प्रतिशत बढ़े इसके लिए छात्र-छात्राओं को रोड मॉडल निभाने के लिए आगे आना होगा। इस मौके पर अधिवक्ता सुखदेव बहुगुणा, मो. अब्दुल बकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें