फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टिहरी में रसोई गैस का संकट, उपभोक्ता मुसीबत में

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। रसोई गैस की किल्लत से नई टिहरी क्षेत्र के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले एक माह से लगातार रसोई गैस का संकट बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन उपभोक्ताओं को खाली सिलिंडर के साथ एजेंसी और गोदाम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले एक माह से नई टिहरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। नई टिहरी इंडेन गैस एजेंसी से नौ हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं की जरूरत पूरी करने के लिए गैस एजेंसी को प्रति माह 5500 सिलिंडरों की जरूरत होती है, लेकिन पिछले एक माह से बाहदराबाद प्लांट से गैस की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है। बड़ी मुश्किल से सप्ताह में एक ही ट्रक गैस लेकर गोदाम तक पहुंच रहा है। मांग के अनुरूप गैस की आपूर्ति न होने से उपभोक्ताओं को अनावश्यक एजेंसी और गोदाम के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पिछले 15 दिन में गैस एजेंसी को प्लांट से सिर्फ 1658 सिलेंडर मिले हैं, जबकि इस अवधि में डिमांड साढ़े तीन हजार सिलिंडरों की थी।
उपभोक्ता भरत सिंह सिंधवाल, यशपाल मिश्रवाण, सुनीता देवी, उषा गुसाईं ने इंडियन ऑयल की लचर कार्य प्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। इस बाबत गैस एजेंसी के प्रबंधक टीआर भट्ट ने बताया शनिवार को प्लांट से 250 सिलिंडर लेकर ट्रक आया था, लेकिन मांग अधिक होने के कारण वह दो घंटे में वितरित कर दिए हैं। उपभोक्ताओं की अधिक डिमांड को देखते हुए इंडियन ऑयल को सप्लाई बढ़ाने के लिए पत्र भेजा गया है। डीएसओ मुकेश का कहना है कि इंडियन ऑयल को बार-बार पत्र भेजने के बाद गैस की सप्लाई पिछले 15 दिन में बढ़ी है, लेकिन स्थिति सामान्य होने में अभी कम से कम 10 दिन का समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें