फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि में जल्द शुरू होगा एनएसएस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। एनएसएस में प्रवेश लेेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना होगा। एनएसएस राज्य इकाई ने विवि को एनएसएस की 28 यूनिटें आवंटित कर दी है। साथ ही बीएड के प्रयोगात्मक कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए विवि बीएड कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को विवि के कुलपति डा. यूएस रावत की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें कुलपति ने परीक्षा समय पर संपादित करने और परीक्षा परिणाम निर्धारित समय सीमा में घोषित करने के निर्देश दिए। बैठक में 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक सेमेस्टर प्रणाली की परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले 28 नवंबर से परीक्षा फार्म संबंधित कॉलेजों में भरे जाएंगे। कुलपति डा. रावत ने बताया कि एनएसएस राज्य इकाई ने विवि को एनएसएस की 28 यूनिटें आवंटित हो चुकी है। आवंटित सीटों पर प्रवेश देने के लिए जल्द ही कॉलेजों में प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विवि स्तर पर एनएसएस समन्वयक की जल्द तैनाती कर दी जाएगी। बीएड कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के प्रयोगात्मक कार्यक्रम कम होने पर चिंता जताई। कहा प्रयोगात्मक कार्यक्रमों का सही क्रियान्वयन करने के लिए बीएड कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों को विवि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। बैठक में कुलसचिव डा. दीपक भट्ट, उप कुलसचिव दिनेश चंद्रा, सहायक कुलसचिव विमल मिश्रा, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, डा. बीएल आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें