फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथीपुरम में माता की मूर्ति का किया विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध दुर्गा पूजा समिति के ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हुआ। उन्होंने माता दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन कर भंडारा भी आयोजित किया।
विज्ञापन

टीएचडीसी के बहुउद्देशीय सभागार भागीरथपुरम में शुक्रवार रात को उत्सव ग्रुप के कलाकारों ने रामलीला का शानदार मंचन किया। रामलीला में भगवान राम, लक्ष्मण ने रावण समेत पूरी सेना का वध किया। इसके बाद असत्य पर सत्य की विजय के साथ रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया, जिसमें दर्शकों ने भगवान राम के जयकारे लगाए। टिहरी बांध पूजा समिति ने महोत्सव के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महाप्रबंधक (पीएसपी) केपी सिंह, महाप्रबंधक (नियोजन) यूके ठाकुर, महाप्रबंधक (ओएंडएम) संजीव आर, एके पौरवाल, वीर सिंह, एसके शाहू, मल्लिकार्जुन, पीएस रावत, अनिल त्यागी, देवी प्रसाद भट्ट, चित्तरंजन, मनबीर नेगी, मनोज राय, विजयपाल रावत, दीपक उनियाल, अजयपाल बिष्ट, डीएस राव, आशीष पाठक, मुन्ना बिष्ट, सुनील रावत, रणजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें