फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा पालिका में पहली बार अध्यक्ष बनेगी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पालिका बनने के बाद अध्यक्ष की सीट पहली बार महिलाओं के लिए आरक्षित होने से नगर क्षेत्र की महिलाओं में खासा उत्साह है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद अध्यक्ष पद की दावेदार महिलाओं के बीच सरगर्मियां तेज हो गई है। नगर पंचायत में कुल 8370 वोटर हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत चंबा 1992 में अस्तित्व में आयी थी। नगर पंचायत में कुल चार अध्यक्ष रहे। 25 साल तक नगर पंचायत में इस पद पर सभी पुरुष ही रहे हैं। इस बार पंचायत से पालिका बनने पर यहां अध्यक्ष पद की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। लंबे समय से अध्यक्ष की तैयारी में जुटे पुरुष दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। हालांकि अभी किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल कई महिलाओं ने जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। पालिका बनने के बाद वार्डों की संख्या सात से बढ़कर नौ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें