फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान ड्रामा में नरेंद्रनगर ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव के समापन पर जूनियर और सीनियर वर्ग के बीच आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी नरेंद्रनगर ने बाजी मारी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में मनीष प्रथम, पवन सिंह द्वितीय रहे। संसाधन प्रबंधन में मोनिका पहले, अतिक्ष सिन्हा दूसरे स्थान पर रहे। अपशिष्ट प्रबंधन में विकास प्रथम रहे। परिवहन एवं संचार में सुराज प्रथम, दौलत सिंह द्वितीय रहे। गणितीय प्रतिरूपण में तनीषा प्रथम रही। सीनियर वर्ग में कृषि एवं जैविक खेती में सचिन प्रथम, ज्योति कोठियाल द्वितीय रही। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में कोमल प्रथम, शोभा द्वितीय रही। संसाधन प्रबंधन में तानिया प्रथम, निधि द्वितीय, अपशिष्ट प्रबंधन में प्रतिमा प्रथम, राम सिंह द्वितीय रहे। परिवहन एवं संचार में दीपक सिंह पहले, शिवेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। गणितीय प्रतिरूपण में सलोनी गुसाईं प्रथम, अब्दुल कलाम द्वितीय रहे। विज्ञान मेला में रिया प्रथम, साहिल द्वितीय रहे। विज्ञान ड्रामा में जीजीआईसी नरेंद्रनगर प्रथम, भैंस्यारौ द्वितीय रहा। निर्णायकों में बीपी सिंह, राकेश बछवाण और एनपी पंत रहे। इस मौके पर रामाश्रय, अलख नारायण दूबे, रामगोपाल गंगवार, अमित शर्मा, गौतम, यूएस रावत, शशि नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें