नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के एक गांव की नाबालिग से विशेष समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस कारण पीड़ित परिवार गंभीर सदमे में है। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें कानूनी सहायता के लिए आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।
शुक्रवार को प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम नेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपसी सहयोग से पीड़ित परिवार को 20 हजार का चेक भेंट किया। पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि इसका मकसद पीड़ित परिवार को भविष्य में केस लड़ने के लिए आर्थिक मदद देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों में कानून का डर नहीं है। इसके चलते लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष खुशीलाल, पूर्व प्रधान आनंद मंद्रवाल, दिनेश रावत, ज्योति पंवार, गीताराम पटवाल, प्रमोद नेगी, देव सिंह नेगी, राजेंद्र नेगी, खिमानंद पेटवाल, बनवारी लाल, कुंवर नेगी, भगवान सिंह नेगी, गुलाब नेगी, किशोर सिंह, जय सिंह, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र नेगी व जोधा मिस्त्री आदि मौजूद थे।