कंडीसौड़ (टिहरी)। कंडीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली बदहाल सड़क अब करोड़ 38 लाख की लागत से चकाचक होगी। सरकार ने तीन किमी सड़क की मरम्मत और डामरीकरण के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति को हरी झंडी दे दी है।
कंडीसौड़ बाजार से ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़क पिछले 10 वर्षों से बदहाल थी। सड़क मरम्मत की मांग को लेकर कई बार क्षेत्र के लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। अब जाकर प्रदेश सरकार ने सड़क मरम्मत और डामरीकरण के लिए हरी झंडी दे दी है। लोनिवि के संयुक्त सचिव एसएस टोलिया की ओर से 21 अगस्त को जारी शासनादेश में बताया गया है कि कंडीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़क मरम्मत और डामरीकरण के लिए एक करोड़ 38 लाख की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। सड़क मरम्मत की स्वीकृति मिलने पर प्रमुख बबीता शाह, गंभीर सिंह जड़धारी और स्थानीय लोगों ने सीएम व विधायक प्रीतम पंवार का आभार व्यक्त किया है।