फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी/चंबा। नई टिहरी और चंबा नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण को तोड़ने के लिए बुधवार से पालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नई टिहरी में पोस्ट आफिस कालोनी, पीआईसी रोड, आंचल डेरी रोड पर सरकारी भूमि से पालिका की टीम ने एक दर्जन अवैध खोखे और टिनशेड तोड़ डाले। 40 अवैध अतिक्रमणकारियों को तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस थमाया गया। अब नगर क्षेत्र की सड़क पर कोई भी पालिका की अनुमति लिए बिना भवन निर्माण सामग्री डंप नहीं कर सकता है। मुनियादी पिटवाकर पालिका ने इस संबंध में नगर क्षेत्र के भवन स्वामियों और ठेकेदारों को चेतावनी जारी कर दी है।
बुधवार को एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान, पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण के नेतृत्व में प्रशासन और पालिका की टीम ने जिला मुख्यालय के पोस्ट आफिस कालोनी, पीआईसी रोड, आंचल डेरी रोड पर सरकारी भूमि से एक दर्जन खोखे और टिनशेड तोड़ डाले। एच ब्लॉक और जे ब्लॉक के मध्य खाले के ऊपर सरकारी भूमि पर बनाए गए अवैध खोखे और टिनशेड को भी खाली कराने के लिए भी तीन दिन का समय दिया गया है। टीम ने इन टिनशेड से बिजली और पानी के कनेक्शन हटा दिए। ईओ सजवाण ने बताया कि पालिका क्षेत्र में भवन और अन्य निर्माण करने वाले लोगों को भी सड़क पर पड़ी सामग्री हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। भवन निर्माण सामग्री रोड किनारे रखने के लिए पालिका से स्वीकृति लेनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चंबा पालिका के ईओ एसपी जोशी के नेतृत्व में टीम ने सड़क किनारे जगह-जगह अवैध अतिक्रमण को तोड़ डाला। स्थानीय लोगों ने वार्ड चार और पांच में शिवालय के समीप अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें